Banka News: पीबीएल को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, बच्चों के अधिगम पर जोर
बांका, नवम्बर 1 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) को विद्यालयों में अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पीएम श्री उच्च विद्यालय बालादेव ईटहरी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के नामित पीबीएल शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन तकनीकी टीम के सदस्य सिद्धांत, हर्ष गर्ग, स्तुति कुमारी, मिथलेश कुमार एवं उर्वशी चौधरी ने किया। इस दौरान शिक्षकों को बताया गया कि पीबीएल का उद्देश्य केवल मॉडल, चार्ट और परियोजनाएं तैयार करना नहीं, बल्कि बच्चों में तार्किक सोच, जिज्ञासा, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है।
पीबीएल प्रशिक्षण में सीखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.