बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर गुरुवार को कटोरिया प्रखंड सभागार में जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के साथ बैठक हुई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिग्विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार के साथ खाद्यान्न वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने विक्रेताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद मिल सकती है। पात्र लाभुकों को सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं से ...