Banka News: पीएम राहत योजना के प्रचार-प्रसार की कमी से जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा लाभ
बांका, अक्टूबर 16 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाने और उनके इलाज का आर्थिक बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम राहत योजना-2025 में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लागू की गई है। इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने का प्रावधान है। लेकिन बांका जिले में योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की राह में जागरूकता और प्रचार-प्रसार की कमी बड़ी बाधा बनी हुई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में अब तक मात्र चार आवेदन ही स्वीकृत किए गए हैं। जिले में रोजाना कहीं न कहीं सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में कई लोग घायल हो रहे हैं, जबकि कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। ऐसे में दुर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.