Banka News: पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश दोपहर तक थमी, दोपहर बाद जिलेवासीयों ने वापस रिमझिम बारिश का किया सामना
बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का दौर शनिवार को दोपहर तक थमा रहा। सुबह आसमान साफ रहने के साथ धूप खिली, लेकिन इसके बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तक मौसम में गर्मी और उमस का असर बना रहा। हालांकि, दोपहर बाद एक बार फिर आसमान में बादल छाए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत के आसपास रहा। लगातार बारिश और फिर धूप निकलने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। इससे मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं बदलते मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.