Banka News: पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी
बांका, जुलाई 16 -- Banka News: शंभूगंज, एक संवाददाता। शंभूगंज - असरगंज मुख्य पथ पर चटमाडीह गांव के समीप रफ्तार की कहर में बुधवार को सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्ति सुमन कुमार करंजा गांव के रहने वाले हैं। बताया कि बुधवार की सुबह निजी काम से असरगंज गए हुए थे। घर वापस लौटने के दौरान उक्त जगह पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पशुओं से भरा पिकअप चालक ने ठोकर मार दी। जिससे सड़क किनारे गिर पड़े। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर अजय शर्मा ने इलाज कर खतरे से बाहर बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.