बांका, सितम्बर 29 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के बांका आगमन पर मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल के बांका स्थित आवास पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ केंद्र से भेजे गए संगठक अनंत नारायण मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रीति शेखर, राजू झा, कटोरिया विधायक पूरण लाल टुडू, मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, राहुल डोकानियां आदि मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के संगठनात्मक विषयों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के प्रमुख मुद्दे पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्...