बांका, नवम्बर 17 -- Banka News: बौसी। निज संवाददाता लोक आस्था का महापर्व छठ मंदार क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदार पर्वत की तराई में अवस्थित पवित्र पापहरनी सरोवर में रविवार को छठ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। आसपास के गांव के छठ व्रती महिलाएं पारंपरिक छठ के गीत को गाते हुए गाजे-बाजे के साथ पापहरनी सरोवर पहुंची जहां पर डाला को सजाया गया। मौके पर पहुंचे डीएम अंशुल अग्रवाल एसपी अमितेश कुमार ने भी अर्घ्य दिया। इस अवसर पर पर डीएम एवं एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरोवर में एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। इस दौरान काफी संख्या में आम श्रद्धालु भी वहां मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अरवल के जनकपुर छठ घाट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब अरवल के जनकपुर छठ घाट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब जानकारी हो कि...