बांका, अगस्त 29 -- Banka News: चान्दन ( बांका ) निज प्रतिनिधि चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत अंतर्गत लठाने गांव में गुरुवार की शाम पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक महिला को दांत काटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के आवेदन पर चांदन थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित महिला रिंकू देवी, पति दशरथ यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गांव में नाला से पानी की निकासी को लेकर उसका सावित्री देवी, पति देबू यादव के साथ कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान सावित्री देवी के पुत्र डब्लू कुमार और पुत्री चांदनी कुमारी भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए रिंकू देवी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सावित्री देवी, डब्लू कुमार और चांदनी कुमारी ने कथित रूप से ...