बांका, अगस्त 20 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत स्थित केहनीचक गांव में पांच पुत्री की मां को प्रताड़ित कर पति द्वारा घर से बाहर निकाल दिए जाने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा दूसरी शादी करने का मामला दर्जशिकायत का विवरण पीड़िता रूपा देवी ने गुरुवार को थाना पहुंचकर पति टीपू कुमार के खिलाफ शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित महिला ने बताई कि पांच पुत्री जनने से ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, केहनीचक गांव निवासी पप्पू हरि के पुत्र टीपू की शादी करीब दस वर्ष पूर्व कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी निवासी अरविंद हारी की पुत्री रूपा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दंपती के यहां एक के बाद एक पांच पुत...