बांका, अगस्त 5 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि सावन के पावन महीने में सुहाग की लंबी आयु के लिए किया जाने वाला मधुश्रावणी व्रत को लेकर नवविवाहिता में काफी उत्साह है। वे पूरे विधि-विधान से पूजा कर रही है। इस दौरान पारंपरिक देवी गीतों के स्वर से गांव मोहल्ले गूंज उठे है। नवविवाहिताओं ने बताया कि मधुश्रावणी शादी के बाद सबसे बड़ा त्यौहार है।इसका बेसब्री से इंतजार था। इस त्योहार में नाग देवता की पूजा की जाती है। भगवान से सुहाग की लंबी आयु की प्रार्थना करते है।बताती है कि हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण त्योहार है मधुश्रावणी। सोलह श्रृंगार कर सुहाग की लंबी आयु के लिए पूजा-पाठ की जाती है।इसकी यह भी पढ़ें- मैथिली नवविवाहिताओं की मधुश्रावणी शुरू, 13 दिनों तक होगी पूजा तैयारी मायके और ससुराल दोनों जगहों पर होती है। कोहवर के पास रोजाना सुबह श...