बांका, अक्टूबर 18 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर जिलेभर में भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है। शनिवार को मां दुर्गा के मंदिरों का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्तों ने शीश झुकाया और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य तथा खुशहाली की कामना की। वहीं मंदिरों में सुबह से ही घंटियों की गूंज, शंखनाद और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा पंडालों और देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली। नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय, नकारात्मक शक्तियों और संकटों से रक्...