Banka News: पटाखे की चिंगारी ने दो मासूमों को किया जख्मी, एक का हाथ तो दूसरे की आंख हुई प्रभावित
बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। दीपावली के उल्लास के बीच पटाखे फोड़ने का शौक दो मासूम बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया। सोमवार की सुबह पटाखा फोड़ने के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में आठ वर्षीय दो बच्चे जख्मी हो गए। एक बच्चे का हाथ जख्मी हो गया, जबकि दूसरे बच्चे की आंख में पटाखे का बारूद चला गया। जिसके बाद दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे बांका थाना क्षेत्र के कुरमतांड की है। यहां राकेश कुमार दास के आठ वर्षीय पुत्र अशिक कुमार घर के बाहर पटाखा फोड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Banka News: पटाखे फोड़ने के क्रम में युवक झुलसा, रेफर इसी दौरान पटाखे में हुए विस्फोट से उसका हाथ जख्मी हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.