Banka News: पंजवारा रेलवे अंडरपास को लेकर डीआरएम को ग्रामीणों ने घेरा
बांका, अगस्त 8 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप अंडरपास में महीनों से जारी जलजमाव की समस्या अब रेलवे के आला अधिकारी के सामने पहुंच गई है। शनिवार को पूर्व मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार अपने कैप्सूल से भागलपुर-दुमका रेलखंड के निरीक्षण पर पहुंचे। उनके पंजवारा पहुंचने की खबर पहले ही ग्रामीणों को मिल चुकी थी। लिहाजा रेलवे हॉल्ट पर देखते ही देखते सैकड़ों लोग जुट गए और अंडरपास की बदहाल स्थिति को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया। यह भी पढ़ें- स्टेशन परिसर में जलजमाव, लाइटिंग और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देशग्रामीणों की शिकायत डीआरएम का सैलून जैसे ही पंजवारा रेलवे हॉल्ट पर रुका ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, कांग्रेस के सुरेश प्रसाद यादव, गौतम कुमार यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.