बांका, अक्टूबर 1 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा पंचायत के अनुसूचित जाति बहुल टोला में संत गुरु रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले संत गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात शिविर में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इस दौरान राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित कई महत्वपूर्ण मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शिविर के प्रभारी सह एल एस प्रीति कुमारी, विकास मित्र कैलाश कुमार, सहयोगी विकास मित्र मीता देवी, डाटा एंट्री ऑपरेटर ब्रजेश कुमार, आवास सहायक मनीषा कुमारी और राजस्व कर्मचारी विजय...