Banka News: निबंधन कार्यालय के पुराने दस्तावेज भी होंगे ऑनलाइन, नवंबर तक पूरा होगा डिजिटाइजेशन
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। जिला निबंधन कार्यालय में पुराने दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के निर्देश पर निबंधन कार्यालय के पुराने रिकॉर्ड को ई-निबंधन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इससे आम लोगों को पुराने से पुराने केवाला सहित अन्य निबंधित दस्तावेजों का नकल प्राप्त करने के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लोग घर बैठे ई-निबंधन पोर्टल के माध्यम से अपने जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। जिला निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार हेमंत कुमार ने बताया कि वर्ष 1908 से लेकर 1989 तक के सभी प्रकार के निबंधित दस्तावेजों में करीब 70 फीसदी रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 1990 से 1995 तक के शत-प्रतिशत दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.