बांका, अक्टूबर 10 -- Banka News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज क्षेत्र में नशे का चलन अब युवा वर्ग के साथ-साथ स्कूली बच्चों के बीच भी चिंता का कारण बनता जा रहा है। क्षेत्र के कई स्थानों पर कम उम्र के बच्चों के स्मेक, कोडीन युक्त कफ सिरप और गोंद आदि का सेवन करने की बात सामने आ रही है। बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से अभिभावक परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ स्कूली बच्चे सनफिक्स व अन्य प्रकार के गोंद का नशे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं युवाओं के बीच स्मेक का सेवन बढ़ने की बात कही जा रही है। नशे की लत के कारण कुछ बच्चे और युवा घर में चोरी करने, गाली-गलौज और मारपीट तक करने लगते हैं। इससे कई परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

नशे के सेवन के ठिकाने खंडहर भवन और बगीचों में छिपकर करते हैं सेवन बताया जाता है कि नशे के आदी कुछ ...