बांका, अक्टूबर 10 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता शहर के विजयनगर-डीएम कोठी रोड की बदहाली नगर की सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के दावों की पोल खोल रही है। फिलहाल नाले के अभाव में सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। नाले का गंदा पानी सड़क पर यत्र-तत्र बह रहा है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क पर फैली गंदगी और बदहाल रास्ते के बीच लोगों का आवागमन किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि, जब शहर की एक महत्वपूर्ण सड़क का यह हाल है, तो आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर हैं? इस सड़क की बदहाली इसलिए भी गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि इसी मार्ग से प्रतिदिन जिले के न्यायाधीशों और अधिकारियों का काफिला गुजरता है। जबकि इसी सड़क से सटा जिला अतिथिगृह भ...