Banka News: नाला अधूरा, सड़क पर गंदा पानी और गांव में बीमारी का खतरा
बांका, सितम्बर 7 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलामुख्यालय से महज़ 8 किमी दूर बांका प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत अमरपुर गांव के वार्ड संख्या 6 स्थित साह टोला में अधूरा नाला निर्माण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब पांच माह से नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण नाले का गंदा पानी बीच सड़क पर बह रहा है। आलम यह है कि, गांव की सड़क अब रास्ता कम और नाला अधिक नजर आने लगी है। दरअसल, सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से कीचड़ और फिसलन की समस्या बनी हुई है। जबकि बारिश होने के बाद स्थिति और भी ज्यादा विकट हो जाती है। इसी रास्ते से बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों समेत सैकड़ों ग्रामीणों का आना-जाना होता है। वहीं पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों के फिसलकर गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.