Banka News: नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ सड़क पर उतरीं जीविका दीदियां
बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। नशे की लत परिवार की खुशहाली छीनने के साथ सामाजिक विकास में भी बाधा बनती है। शराब के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के लिए गुरुवार को जीविका दीदियों ने कमान संभाली। जीविका के तत्वावधान में रजौन और शंभुगंज प्रखंड में मद्य निषेध जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें जीविका से जुड़ी महिलाओं और सामुदायिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही रैली के माध्यम से लोगों को शराब से दूर रहने तथा इसके सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक दुष्परिणामों को समझने के लिए प्रेरित किया गया। मौक़े पर प्रतिभागियों ने आम लोगों से अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस पहल का उद्देश्य केवल शराब के नुकसान बताना ही नहीं, बल्कि लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.