बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से मंगलवार को नशामुक्त बिहार अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बांका के सभागार में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, मद्यनिषेध विभाग के कर्मियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली। सभी ने स्वयं किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के ल...