बांका, अक्टूबर 18 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता नवरात्र के महासप्तमी पर शानिवार को मां कालरात्रि की पूजा के साथ ही देर रात को मां दुर्गा का पट खोल दिया गया। इसके पूर्व मां को बेलबरन पूजा के बाद आमंत्रित किया गया। विधि-विधान पूर्वक मां ने आमंत्रण स्वीकार किया, इसके बाद प्रतिमाओं में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। रविवार को महाअष्टमी को पूजा पंडालों में डाला चढ़ाने को लेकर खासकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना हैं। प्रशासन सहित पुलिस बलों की तैनाती सुरक्षा खोलकर हर पूजा स्थलों पर की गई है। पिछले वर्ष महाअष्टमी पूजा पर रजौन मोदी हाट स्थित दुर्गा मंदिर में डाला चढ़ाने को लेकर महिलाओं की इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि पूजा समिति को भीड़ नियंत्रित करने के लिए एड़ी-चोटी एक करनी पड़ गई थी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: स...