बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर ओढ़नी नदी में बन रहा हाई लेवल पुल जिलेवासियों के लिए आवागमन की बड़ी सौगात बनने जा रहा है। करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से 244 मीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण पूरा होने के बाद एक तरफ जहां बांका से अमरपुर, शंभूगंज और फुल्लीडूमर प्रखंडों के साथ-साथ भागलपुर और मुंगेर की ओर जाने वाले बड़े वाहनों के आवागमन को काफी सहूलियत होगी। वहीं, बांका नगर परिषद क्षेत्र के नोनिहारी, गरनिया, एकसिंघा और समुखिया जैसे इलाके भी जिला मुख्यालय से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे。

पुल के निर्माण से होने वाले लाभ फिलहाल, ओढ़नी नदी पर बने अस्थाई ड्राइवर्सन पर बड़े वाहनों का आवागमन पूर्णतया बाधित है। जिसके चलते बांका से समुखिया की ओर जाने वाले बड़...