Banka News: नल-जल योजना की पाइप बिछाने में अनियमितता, मुख्य पार्षद ने लिया संज्ञान
बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता अमरपुर नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में हो रही अनियमितता से आम लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड नंबर नौ में नगर पंचायत द्वारा लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नल-जल योजना के तहत टंकी बनाई गई तथा गलियों में पाइप बिछाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा बिछाए जा रहे पाइप को जमीन के उपर ही रखा जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने जब कनीय अभियंता विपिन कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया कि पाइप के उपर सीमेंट डाल कर उसे ढंक दिया जाएगा। हालांकि लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह ना तो सीमेंट का मसाला रह सकेगा ना ही पाइप की सुरक्षा हो पाएगी तथा लोगों को पेयजल की सुविधा मिलनी बंद हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.