बांका, अगस्त 6 -- Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि धनकुंड थाना क्षेत्र के काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत सरकार भवन के पीछे लाड़न नदी के गाइड वॉल से नदी में गिरे बालक का शव बुधवार की सुबह बरामद कर लिया गया । जानकारी के अनुसार काठबनगांव निवासी मोहम्मद अशफाक के करीब 8 वर्षीय पुत्र अयान अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी के किनारे गाइडवॉल पर पहुंचा हुआ था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में गिर गया। उसे गिरता देख उसके साथी ने गांव जाकर हो हल्ला मचाते हुए ग्रामीणों को इसकी सूचना दी थी। मंगलवार की देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी मासूम का शव बरामद नहीं हो पाया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : धोरैया नदी में डूबे बालक का शव बरामद सूचना पर देर शाम एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण खोजबीन संभव नहीं हो पाया था। ...