बांका, अगस्त 11 -- Banka News: धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया थाना क्षेत्र के देवडांड गांव के समीप निर्माणाधीन छिटका में गहिरा नदी में डूबने से एक 17 युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवडांड निवासी रामस्वरूप मंडल के पुत्र चन्द्रदीप कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को चन्द्रदीप कुछ साथियों के साथ नदी में स्नान करने गया था। अन्य लोग स्नान कर लौट गए, लेकिन चन्द्रदीप वहां स्नान करता रहा और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।

घटना का विवरण चन्द्रदीप के माता-पिता ग्रामीण से बाहर रहने के कारण परिजनों को प्रारंभ में लगा कि वह मां के साथ ही है। लेकिन मंगलवार सुबह स्थानीय लोग नदी में उसका शव तैरता हुआ देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर शव बाहर निकाला। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सह धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार...