बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के सीमावर्ती शंभूगंज प्रखंड के भरतशीला गांव में रविवार को नदी में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरतशीला गांव निवासी अंकुर कुमार के आठ वर्षीय पुत्र अनंत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनंत कुमार अपने कुछ साथियों के साथ समीप स्थित नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे नदी से बाहर निक...