बांका, अगस्त 2 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि बांका नगर परिषद की लापरवाही के कारण शहर के शास्त्री चौक से करहरिया जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। सड़क किनारे बने नाले के कई सीमेंट प्लेट टूट चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय निवासियों की चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नगर परिषद की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। नाले के ऊपर पानी भर जाने से टूटे हुए प्लेट दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक और साइकिल सवार असंतुलित होकर गिर जाते हैं। अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई...