Banka News: धान की फसलों में कीट प्रकोप से किसान चिंतित
बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि क्षेत्र में इन दिनों खेतों में लहलहाती धान की फसलों पर अचानक कीट पतंगों का हमला होने से किसानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह प्रकोप ठीक उस समय हुआ है जब फसल पककर कटाई के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है। इस महत्वपूर्ण समय पर फसलों में कीड़े लगने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं। खेतों में खड़ी धान की सुनहरी बालियां और पौधे कीटों के प्रभाव से तेजी से बर्बाद हो रहे हैं, जिससे चालू सीजन में धान की पैदावार को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने साल भर खून-पसीना बहाकर और कड़ी मेहनत से इस फसल को सींचा था। लेकिन, ऐन वक्त पर आए इस संकट ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.