बांका, जुलाई 23 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। सरकारी सिस्टम की बेरुखी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा एक बार फिर बाराहाट प्रखंड के अन्नदाताओं को भुगतना पड़ेगा। लौंढ़िया खुर्द पंचायत के हरिपुर गांव के पास राजडांड़ नहर वितरणी पर ध्वस्त हुआ छिटका दो साल बाद भी जस का तस पड़ा है। दो साल पहले पानी के तेज बहाव में बहे इस छिटके की सुध लेने वाला आज तक कोई नहीं आया। नतीजा यह है कि इस चालू खरीफ सीजन में भी इलाके के सैकड़ों किसानों को सिंचाई के लिए भारी किल्लत झेलनी पड़ेगी और उन्हें अपने सूखे खेतों को देखकर आंसू बहाने पर मजबूर होना पड़ेगा। हैरानी की बात यह है कि अन्नदाताओं की इस गंभीर समस्या पर सरकारी महकमे अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ चुके हैं। पिछले साल ही लघु जल संसाधन विभाग और सिंचाई विभाग ने इस छिटके की मरम्मत ...