बांका, जुलाई 28 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता बौंसी थाना क्षेत्र के एलएनडी स्कूल में इंटर की पढ़ाई कर रही पंजवारा थाना क्षेत्र की दो सगी बहनें 12 जुलाई से लापता हैं। 18 एवं 16 वर्ष की दो बहनें बौंसी के दलिया मोहल्ले में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थीं। पिता ने बौंसी थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। पिता के अनुसार, 12 जुलाई को छोटी बेटी का मोबाइल बंद मिला। पूछताछ में पता चला कि दोनों 9 जुलाई से ट्यूशन भी नहीं जा रही थीं। 13 जुलाई को बड़ी बेटी का फोन आया और उसने खुद को सुरक्षित बताया, लेकिन छोटी बहन के बारे में जानकारी से इनकार किया। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। पीड़ित पिता के आवेदन पर थाना में पुलिस ने कांड संख्या 178/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। हनी वही दो बेटियों केसपत...