बांका, नवम्बर 22 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के रामचुआ पंचायत गांव के उच्च विद्यालय कन्या में दो शिक्षिकाओं के बीच आपसी द्वंद में स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था चरमरा गई है। दो शिक्षकों की विगत पांच दिनों से चल रहे झगड़े के कारण विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावक परेशान हैं।

विवाद की शुरुआत और छात्राओं की शिकायत जानकारी के अनुसार, शिक्षिका विद्या कुमारी और स्नेहलता कुमारी के बीच कुछ दिनों पूर्व कुर्सी पर बैठने को ले विवाद शुरू हुआ था। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ता गया और आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विद्यालय में रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने अभिभावकों से की।

शिक्षा पदाधिकारी ने दी विवाद न करने की हिदायत मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन पूर्व मंगलवार को विद्यालय प्रभारी ...