बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। आरपाथर- चिड़ैयांमोड़ मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीघाट गांव के समीप मंगलवार को दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव निवासी ब्रह्मदेव साह का पुत्र सोनू साह एवं घोरमारा निवासी धनेश्वर तुरी का पुत्र नीरज कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार सोनू साह बाईक द्वारा घर से किराना का सामान बेचने मालबथान की ओर जा रहा था। जबकि नीरज कुमार मालबथान की ओर से सूप, डालिया आदि लेकर बाईक द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान बूढ़ीघाट के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों बाईक असंतुलित होकर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाईक चालक दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी सोनू का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य ...