Banka News: दो बाईकों की जोरदार टक्कर में बाईक चालक की मौत
बांका, अक्टूबर 3 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि कटोरिया थाना क्षेत्र के कागीसार-तुलसीवरण मुख्य मार्ग पर औरावरण जंगल के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाईक चालक की मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाईक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कटोरिया थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी संतलाल यादव का पुत्र देवनारायण यादव (45) बताया गया है। जानकारी के अनुसार देवनारायण यादव शनिवार की सुबह ही गुजरात से अपने गांव तेतरिया पहुंचा था। वह गुजरात में रहकर मुंशी का काम करता था। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों से मुलाकात की और कुछ देर रुकने के बाद बाईक से किसी काम को लेकर औरावरण गांव के लिए निकल गया। इसी दौरान औरावरण जंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.