बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर नगर पंचायत के फुलवासा पोखर के समीप शुक्रवार की रात में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। लक्ष्मीपुर गांव के घायल बाइक चालक मिथुन कुमार ने बताया कि वह अपनी मां डुलो देवी तथा पड़ोसी नीतू कुमारी के साथ अमरपुर बाजार से सामान की खरीदारी कर रात में अपने घर वापस लौट रहे थे। फुलवासा पोखर के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें तीनों बाइक से गिर कर जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाइक की टक्कर में दो महिला समेत तीन जख्मी डॉक्टर ने तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।...