बांका, अगस्त 27 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ गरज-चमक का दौर शुरू हुआ और नियमित अंतराल पर सावन की बारिश होती रही। बारिश के कारण दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया।हालांकि, बारिश के बाद शहर और ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में जलजमाव व कीचड़ की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, जबकि आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा। दिन में कभी धूप तो कभी बादलों के बीच बारिश होने से मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा。 यह भी पढ़ें- Banka News: अमन चैन के साथ मना ईद-ए-मिलाद-उन-नबीमौसम बदलाव से बढ़ी बी...