Banka News: देर रात बारिश, दिनभर खिली धूप से बढ़ी उमस; बदलते मौसम में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ा
बांका, अगस्त 5 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। देर रात हुई हल्की बारिश के बाद सुबह से आसमान साफ हो गया और दिनभर तेज धूप खिली रही। वहीं बारिश के बाद निकली धूप और हवा नहीं चलने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे और घरों के साथ बाजारों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 86 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी काफी अधिक रही। वहीं हवा की रफ्तार मात्र 3 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
मौसम का स्वास्थ्य पर प्रभाव इधर दोरस मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सदर अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.