Banka News: देखरेख के अभाव में कूड़ा घर बना हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर फुल्लीडुमर, बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल
बांका, जुलाई 20 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इन दिनों देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति का शिकार है। कभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में प्रखंडवासियों के लिए प्रमुख उपचार केंद्र रहा यह परिसर अब गंदगी और कूड़े-कचरे से अटा पड़ा है।
समस्या का विस्तार परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी से दुर्गंध उठ रही है, जिससे मरीजों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चालू होने के बाद पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित कर दिया गया। इसके बाद अधिकांश चिकित्सकीय उपकरण और स्वास्थ्यकर्मियों को नए सीएचसी में स्थानांतरित कर दिया गया। परिणामस्वरूप यहां मरीजों की आवाजाही भी काफी कम हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.