बांका, अगस्त 1 -- Banka News: पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। लौढ़िया खुर्द पंचायत के दुबराजपुर गाँव से आंगनबाड़ी केन्द्र तक जाने वाली जर्जर और कीचड़युक्त पहुँच पथ के दिन अब जल्द ही बहुरने वाले हैं।

सड़क की स्थिति का निरीक्षण डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर बाद को कनीय अभियंता ब्रजेश कुमार एवं पंचायत सचिव रवि कुमार ने सड़क की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा सड़क की लंबाई और चौड़ाई की विधिवत मापी की गई। मौके पर मौजूद जेई ने बताया कि इस पहुँच पथ की कुल लंबाई 900 फीट है। सड़क की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। वहाँ से जैसा भी दिशा-निर्देश प्राप्त होगा, उसी के आधार पर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले जब आंगनबाड़ी के...