Banka News: दुधारी चौक के पास बाइक से गिरकर महिला जख्मी, मायागंज रेफर
बांका, अगस्त 21 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। दुधारी चौक के पास शुक्रवार को खराब सड़क के कारण बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान कुशीडोल गांव निवासी गुजरी देवी के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरी देवी अपने परिजन के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दुधारी चौक के समीप सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बाइक असंतुलित हो गई।वहीं बाइक से गिरने के बाद महिला को गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया।सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने जख्मी महिला का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.