Banka News: दीपावली से छठ तक सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: बांका। निज संवाददाता आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन (टाउन हॉल), बांका में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं छठ घाटों पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस किसी भी पूजा आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: त्योहारों की तैयारियों से अवगत हुईं डीएम, की समीक्षा सभी पूजा समितियों को निर्धारित नियमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.