Banka News: दीपावली पर सरकारी अस्पताल रहेंगे 24 घंटे अलर्ट, मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर होगी छापेमारी।
बांका, नवम्बर 7 -- त्योहारों पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था Banka News: बांका निज संवाददाता। दीपावली और कालीपूजा के दौरान लोगों की सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, बाजारों में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग को छापेमारी और विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम द्वारा दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्तादेश में कहा गया है कि दीपावली के अवसर पर बाजारों में मिठाई और खाद्य पदार्थों की खरीदारी काफी बढ़ जाती है। इस दौरान कहीं-कहीं नकली एवं मिलावटी मिठाइयों की बिक्री भी होने लगती है। ऐसी मिठाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.