बांका, नवम्बर 7 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन प्रखंड का प्राथमिक विद्यालय पीपराडीह के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सामाजिक व सांस्कृतिक विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बिहार कि धारोहर लोक आस्था के महा पर्व छठ कि महत्ता की छटा चित्रकला के माध्यम से बिखेरने के बाद अब दीपावली के महत्व की बखान अपने आकर्षक रंगोली का प्रदर्शन कर की। बच्चों के बीच रंगोली व दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे रंगों, आकृतियों और आकर्षक सजावट के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीपावली के उल्लास, स्वच्छता, सौंदर्य और प्रकाश के संदेश को आत्मसात करने के लिए ये गतिविधि कराई गयी। जिससे बच्चों में कला, संस्कृति और परम्पराओं का बोध हुआ। बच्चे उत्सुक और कौतूहल...