Banka News: दीपावली की खुशियों पर आग का कहर, केडिया स्टोर में पांच लाख का सामान जलकर राख
बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। दीपावली की खुशियों के बीच शहर के गांधी चौक के समीप स्थित जिला परिषद मार्केट में रविवार की देर रात आग ने ऐसा कहर बरपाया कि, एक दुकानदार की सालों की मेहनत पल भर में राख में तब्दील हो गई। मार्केट में संचालित अंकित केडिया की किराना दुकान केडिया स्टोर में शॉर्ट सर्किट से रात के करीब पौने 12 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखे किराना सामान सहित अन्य सामग्री धू-धूकर जलने लगी। इस अगलगी में करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। वहीं अचानक दुकान से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं को देखकर पूरे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। दीपावली की रात आग की भयावहता देख स्थानीय दुकानदारों और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.