Banka News: दीघिया पोखर में स्नान कर रही तीन छात्राओं की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम
बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कसबा पंचायत के शोभनाथ पुर में करमा-धर्मा पर्व पर नहाने के दौरान तीन छात्रा की गांव के समीप दीघिया पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम करीब चार बजे की है। घटना की खबर सुनकर ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पहुंचे और तीनों नाबालिग लड़की को पोखर से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान हीरा तांती की पुत्री पुष्पा कुमारी (13), संजीव उर्फ कट्कुन तांती की पुत्री मौसम कुमारी (12) एवं मन्नू तांती की पुत्री सीमा कुमारी (13) के रूप में हुई है। तीनों गांव के मध्य विद्यालय में सातवीं व आठवीं कक्षा की छात्रा थीं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, करमा-धर्मा एकादशी पर्व को लेकर शोभनाथ पुर कसबा के तांती टोला में उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.