बांका, सितम्बर 25 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में गुरुवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विशेषज्ञ डाक्टर की टीम नहीं पहुंचने से सीएचसी में कुव्यवस्था का आलम बना रहा। अस्पताल परिसर में हो - हंगामे के बीच सैंकड़ों से अधिक लाभुक घर लौटने को मजबूर हो गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज दिव्यांग शिविरदिव्यांग लाभुकों की स्थिति अस्पताल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में 19 पंचायतों के दूर-दराज से पहुंचे दिव्यांग लाभुकों को चिकित्सकों का घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह से शाम चार बजे तक अस्थि, नेत्र समेत अन्य जांच के लिए चिकित्सक नहीं पहुंचे। लंबे इंतजार के बाद कई लाभुक निराश होकर बैरंग घर लौट गए। इ...