Banka News: दिनभर जिलेवासियों का सूर्यदेव ने ली कड़ी परीक्षा, उमस से परेशान रहे लोग
बांका, जुलाई 28 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सोमवार को जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की कड़ी परीक्षा ली। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण सड़कें दोपहर के समय लगभग सूनी रहीं।वहीं जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को तेज धूप और उमस के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, लेकिन इससे लोगों को विशेष राहत नहीं मिली।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 71 प्रतिशत रहने से वातावरण में चिपचिपाहट बनी रही। लगातार बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। चूंकि सदर अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों में वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, सिरदर्द, डिहाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.