Banka News: दिनभर जारी रहा तेज धूप और बादलों का खेल, उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग
बांका, जुलाई 14 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में सोमवार को दिनभर तेज धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। कई बार आसमान में घने बादल छाए और लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ गए। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। जिससे दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे और गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि हवा में आर्द्रता 81 प्रतिशत तक पहुंच गई। अधिक नमी के कारण लोगों को उमस का अधिक सामना करना पड़ा। जबकि दोपहर के समय तेज धूप निकलने से सड़कें अपेक्षाकृत सूनी रहीं। वहीं शाम के समय धूप का असर कम होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.