बांका, अगस्त 25 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सावन के मौसम में सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से जिलेवासी परेशान रहे। सुबह से लेकर देर दोपहर तक गर्मी और उमस का असर बना रहा। शाम ढलते-ढलते मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम फुहारें गिरने लगीं। देर शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश से वातावरण में नमी बढ़ गई और मौसम सुहाना हो गया। बारिश की हल्की फुहारों ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता 87 प्रतिशत तक पहुंच गई। अधिक आर्द्रता के कारण दिनभर लोगों को सामान्य तापमान के बावजूद गर्मी और चिपचिपाहट का एहसास होता रहा। जबकि देर शाम शु...