Banka News: दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मायागंज रेफर
बांका, जुलाई 23 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसरिया-बेलहर मुख्य मार्ग स्थित भुतहा पुल के समीप बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान बांका थाना के तेलिया मटुकचक गांव निवासी 35 वर्षीय विक्रम सिंह के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Banka News: आषाढ़ी पूजा का प्रसाद खाने ससुराल आया था विक्रमघटना स्थल पर पुलिस की कार्रवाई स्थानीय लोगों की सूचना पर खेसर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.