बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित दलिया मोहल्ले में मंगलवार को करीब 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क एवं नाला निर्माण योजना का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी एवं वार्ड पार्षद मीरा देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। पंडित नंदलाल चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ईंट जोड़कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि श्रीकांत यादव ने कहा कि सड़क एवं नाला निर्माण होने से मोहल्लेवासियों को आवागमन के साथ जलनिकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। वार्ड को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में आगे भी कार्य किए जाएंग...